दो महिलाओं की मुलाकात स्वर्ग में हुई

General Mahachaat 2015-03-21 1,230 views

दो महिलाओं की मुलाकात स्वर्ग में हुई..

पहली- कहो बहन, तुम्हारी मौत कैसे हुई?

दूसरी- ज्यादा ठंड लगने के कारण.. और तुम्हारी?

पहली- हाई ब्लड प्रेशर के कारण, बात दरअसल यह हुई कि मुझे अपने पति पर शक था। एक दिन मुझे पता चला कि वो घर में किसी दूसरी औरत के साथ है। मैं फौरन घर पहुंची तो देखा कि मेरे पति आराम से अकेले टीवी देख रहे हैं।

दूसरी- फिर क्या हुआ?

पहली- खबर पक्की थी इसलिए मुझे विश्वास नहीं हुआ। मैंने उस औरत को घर के कोने-कोने में, तहखाने में, पर्र्दो के पीछे, गार्डन में यहां तक कि अलमारी और संदूक तक में तलाश किया पर वह नहीं मिली। मुझे इतनी टेंशन हुई कि मेरा ब्लड प्रेशर बहुत बढ़ गया और मेरी मौत हो गई।

दूसरी- काश! तुमने फ्रीजर भी खोलकर देख लिया होता तो आज हम दोनों जिंदा होती।

Comments (0)

No comments yet. Be the first to react!