मैं तुम्हें पहचान ही नहीं सका
एक अधेड़ महिला को हार्ट अटैक आया और अस्पताल ले जाया गया। जब वह ऑपरेशन टेबल पर थी, भगवान उससे मिलने आये । भगवान को देखकर उसने पूछा- क्या मेरा समय पूरा हो गया ?
नहीं भगवान ने कहा।
अभी तो तुम्हें 36 साल 8 महीने 12 दिन और जीना है ।
और भगवान गायब हो गये।
ऑपरेशन सफल रहा और महिला ठीक हो गयी। भगवान के कहे अनुसार अभी उसके पास बहुत जिन्दगी बाकी थी इसलिये उसने ठाठ से रहने का सोचा। अस्पताल से छुट्टी लेने के पहले उसने ब्यूटीशियन को बुलवाकर अपने बालों को रंगवाया तथा चेहरे को आकर्षक व कम उम्र का दिखने के जतन किये। फिर युवतियों जैसा लिबास पहनकर अस्पताल से
भगवान के सामने पहुंचने पर उसने पूछा-तुमने तो कहा था मेरी जिन्दगी के अभी और 36 साल बाकी हैं फिर तुमने मुझे कार के सामने आने से क्यों नहीं बचाया?
दरअसल, मैं तुम्हें पहचान ही नहीं सका।
भगवान ने जवाब दिया।