तुम्हारी छोटी बहन से मिला था
एक महिला ने एक चित्रकार से अपना एक सुंदर पोट्रेट बनवाया जिसमें उसे ढेरों बेशकीमती गहनों से लदा फदा दिखाया था। उसकी एक सहेली ने पूछा, तुम तो कभी इतने सारे गहने नहीं पहनती फिर तुम्हारी इस तस्वीर पर इतने गहने क्यों?
क्योंकि यदि मैं मर गई और मेरे पति ने दूसरी शादी कर ली तो मेरी इस तस्वीर को देखकर पति की दूसरी बीवी पागल हो जाएगी और पति का जीना हराम कर देगी। महिला ने मुस्कुरा कर जवाब दिया।