पानी मिला दूध देकर जाता है

General Mahachaat 2015-03-21 884 views

गांव के एक सरपंच ने वाटर सप्लाई के अफसर से शिकायत की कि, हमारे गांव में कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है, जिसकी वजह से गांव के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अफसर- देखो सरपंच साहब, मैं आपकी बात बिल्कुल नहीं मान सकता कि आपके गांव में पानी नहीं आ रहा है।

सरपंच- क्यों नहीं मान सकते?

अफसर- क्योंकि आपके गांव का दूध वाला मुझे रोज पानी मिला दूध देकर जाता है।

Comments (0)

No comments yet. Be the first to react!