खिड़कियां साफ की है

General Mahachaat 2015-03-21 852 views

एक नवविवाहित जोड़ा शादी के बाद रहने के लिए शहर में आया!

वहां उन्होंने एक कमरा लिया और नए पड़ोसियों के साथ रहने लगे, एक सुबह महिला ने देखा कि उनकी पड़ोसन ने कपड़े धोकर बाहर सुखाने के लिए डाले है!

उसने कपड़ों की तरफ देखा और कहा, लगता है इसे कपड़े साफ करना नहीं आते देखो कितने गंदे रखे हैं, उसे कपड़े धोने का अच्छा साबुन इस्तेमाल करना चाहिए?

उसके पति ने भी देखा और उस वक्त चुप ही रहा!

इसके बाद लगातार दो तीन सप्ताह तक वह महिला उसी प्रकार उस महिला के बारे में बोलती रही!फिर एक महीने बाद एक सुबह जब महिला ने देखा तो हैरानी के साथ अपने पति से कहने लगी, देखो लगता है आज इसने अच्छे साबुन का इस्तेमाल किया है और अब इसे कपड़े धोने भी आ गए है, मुझे हैरानी है कि इसे ये सब किसने सिखाया होगा?

उसके पति ने कहा आज सुबह मैं जल्दी उठ गया था और मैंने अपने कमरे की खिड़कियां साफ की है!

Comments (0)

No comments yet. Be the first to react!