मार-मार कर अधमरा कर दो

General Mahachaat 2015-03-21 909 views

एक बार एक आदमी अपने घर के पीछे पेड़ लगाने कि लिए गढ्ढा खोद रहा था कोई 2 फुट खोदने के बाद उसे एक दीपक मिला। उसने उसे बाहर निकाला और उसे साफ करने लगा। अचानक ही उससे एक जिन्न प्रकट हो गया और कहने लगा मैं तुम्हारी तीन इच्छाएं पूरी कर सकता हूं!

उस आदमी ने कहा - ये तो बहुत अच्छा है!

जिन्न ने कहा - तुम मुझे पहले ये बताओ तुम सबसे च्यादा नफरत किससे करते हो?

उस आदमी ने कहा - मैं अपने पड़ोस में रहने वाले वकील से सबसे च्यादा नफरत करता हूं।

जिन्न ने कहा - देखो तुम्हारी जो भी तीन इच्छाएं होगी या जो भी तुम मांगोगे वकील को उसका दुगना मिलेगा!

उस आदमी ने जल्दबाजी में जिन्न से कहा - मुझे 1 करोड़ रूपए दे दो।

जिन्न ने कहा - ठीक है पर वकील को दो करोड़ मिलेंगे!

उस आदमी ने अपनी दूसरी इच्छा भी जल्द ही मांग ली। उसने जिन्न से कहा कि उसे एक बहुत बड़ा बंगला नौकरों के साथ चाहिए।

जिन्न ने कहा - मिल जायेगा पर वकील को दो बंगले मिलेंगे वो भी नौकरों के साथ!

अब उस आदमी कि आखिरी इच्छा बची थी उस आदमी ने सोचा कि मैं जो भी मांग रहा हूँ वकील को उसका दुगना मिल रहा है। बड़े सोच विचार के बाद उसने जिन्न से कहा - मेरी आखिरी इच्छा ये है कि आप मुझे मार-मार कर अधमरा कर दो!

Comments (0)

No comments yet. Be the first to react!