दुश्मन की सेना का एक टैंक ले आओ

General Mahachaat 2015-03-21 787 views

सेना का एक जवान अपने अधिकारी से आठ दिन की छुट्टी मांगने गया तो अधिकारी ने उसे टालने की गरज से कहा जाओ पहले दुश्मन की सेना का एक टैंक ले आओ।

दूसरे दिन जवान सचमुच दुश्मन का एक टैंक लेकर आ गया, इस पर अधिकारी ने आश्चर्य में भरकर पूछा- ये तुमने कैसे किया?

इसमें कौन सी बड़ी बात है, जवान ने सरलता से कहा- जब उन्हें आठ दिन की छुट्टी चाहिए होती है तो वे हमसे टैंक ले जाते हैं।

Comments (0)

No comments yet. Be the first to react!