वही पुराना बहाना

General Mahachaat 2015-03-21 974 views

एक आदमी ने हॉस्टल के एक कमरे का दरवाजा खटखटाया।

थोड़ी देर बाद एक लड़के ने दरवाजा खोला।

आदमी बोला, क्या मैं अंदर आ सकता हूं? मैं सन 82 में इसी कॉलेज में पढ़ता था और इसी कमरे में रहता था।

लड़के ने उसे भीतर बुला लिया।

आदमी सन 82 को याद करता हुआ कहने लगा, आह, वही पुराना कमरा, वही पुराना फर्नीचर,वही पुरानी अलमारी।

और कहते-कहते उस आदमी ने अलमारी का दरवाजा खोल दिया।

लड़का उसे रोकता ही रह गया क्योंकि अलमारी के भीतर उसकी गर्लफ्रेंड छुपी हुई थी।

अलमारी खुलने पर लड़की को सामने आना ही पड़ा।

लड़का हडबड़ाकर बोला, यह मेरी कजिन है।

ठंडी सांस भरते हुए आदमी बोला, आह, वही पुराना बहाना।

Comments (0)

No comments yet. Be the first to react!