ऊपर से मिटटी डाल दूंगी

General Mahachaat 2015-03-21 816 views

एक बार रमा की सास ने उससे पूछा, बहु फर्ज करो अगर तुम पलंग पर बैठी हो और मैं भी उस पलंग पर आकर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?

रमा- सासू मां मैं वहां से उठ कर सोफे पर बैठ जाऊंगी।

सास- अगर मैं भी सोफे पर आकर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?

रमा- जी मैं फर्श पर चटाई बिछाकर उस पर बैठ जाऊंगी।

सास- अगर मैं भी चटाई पर आकर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?

रमा- जी मैं जमीन पर बैठ जाऊंगी।

सास- अगर मैं भी जमीन पर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?

रमा- जी मैं जमीन में गढ्डा खोद कर उसमे बैठ जाऊंगी।

सास- अगर मैं भी गढ्डे में बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?

रमा- जी मैं ऊपर से मिटटी डाल दूंगी।

Comments (0)

No comments yet. Be the first to react!