आज तो लस्सी है

General Mahachaat 2015-03-21 925 views

एक आदमी मोटर साइकिल से जा रहा होता है। वह हेलमेट लगाना भूल जाता है तो ट्रैफिक पुलिस वाला उसे पकड़कर कहता है ला 100 रुपये निकाल।

आदमी- मेरे पास 100 रुपये नहीं हैं। 50 रुपये लेना है तो ले लो।

पुलिसवाला- चल 50 रुपये निकाल।

आदमी- किसी और ने पकड़ लिया तो मैं क्या करुंगा?

पुलिसवाला- तो यह कोडवर्ड कह देना कि गन्ने का रस पिला दिया।

दूसरे दिन वह फिर हेलमेट लगाना भूल जाता है और मन में सोचता है कि चलो आज भी पकड़ेगा तो कह दूंगा कि गन्ने का रस पिला दिया। वही पुलिसवाला उसे फिर मिलता है तो वह उसे कहता है गन्ने का रस पिला दिया।

पुलिस वाला- आ जा आजा..आज तो लस्सी है।

Comments (0)

No comments yet. Be the first to react!