शादी का प्रस्ताव

General Mahachaat 2015-03-10 1,717 views

शादी का प्रस्ताव

एक बार एक बुज़ुर्ग औरत और एक बुज़ुर्ग आदमी में काफी लम्बे समय से बड़ी गहरी दोस्ती होती है, एक दिन अचानक आदमी के दिमाग में कुछ आता है और वह उस महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रख देता है जिसके लिए वह महिला फौरन हां कर देती है।

इस घटना के अगले दिन जब वह आदमी सुबह सो के उठता है तो उसे ठीक से याद नहीं रहता की उस महिला ने उसके प्रस्ताव का क्या जवाब दिया था। काफी देर तक कोशिश करने के बाद भी जब याद नहीं आता है तो वह महिला को फोन लगाता है।

बुज़ुर्ग आदमी- कल मेरे शादी के प्रस्ताव पर तुमने क्या जवाब दिया था, हां या ना?

महिला- भगवान का लाख-लाख शुक्त्र है कि तुमने फोन कर लिया। जवाब तो मैंने हां ही दिया था पर मैं ये भूल गई थी कि किसको दिया था।

Comments (0)

No comments yet. Be the first to react!