पागलों का डॉक्टर!

Doctor Patient Mahachaat 2015-03-10 2,165 views

एक पागलों के अस्पताल में बहुत भीड़ हो चुकी थी, डॉक्टर ने फैसला किया की जो मरीज कुछ ठीक हैं उन्हें यहां से भेज दिया जायेगा, इसलिए उन्होंने सभी मरीजों को एक बड़े हॉल में इक्कट्ठा किया!

वहां पहले से ही पूरी दिवार पर ब्लैकबोर्ड के आकर का दरवाजा बनाया था डॉक्टर ने कहा जो भी मरीज इस दरवाजे को खोलेगा उसे एक आईसक्त्रीम दी जाएगी!

ऐसा सुनते ही सारे मरीज उस दीवार पर टूट पड़े, मरीजों ने दीवार को खरोंच दिया, और दरवाजे पर जो हैंडल लगाया था उसे भी तोड़ दिया!

डॉक्टर को बहुत दु:ख हुआ, तभी उसने देखा की एक मरीज कुर्सी पर बैठा दबी हंसी हंस रहा था, और अपने साथियों को देख रहा था!

डॉक्टर को थोड़ा हौंसला आया की चलो आज एक मरीज तो है जिसे भेजा जाये, डॉक्टर ने उससे पूछा, तुम दरवाजा खोलने की कोशिश क्यों नहीं कर रहे हो?

मरीज जो अपनी हंसी को ज्यादा देर तक नहीं रोक पाया, जोर से चिल्लाया, दरवाजा कैसे खुलेगा चाबी तो मेरे पास है।

Comments (0)

No comments yet. Be the first to react!