आपको दर्द कहां हैं?

Doctor Patient Mahachaat 2015-03-10 2,299 views

एक युवती दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंची।

आपको कहां दर्द हैं? डॉक्टर ने पूछा।

सब जगह दर्द है। प्लीज मेरे मदद कीजिए। युवती ने कहा।

सब जगह क्या मतलब? जरा साफ-साफ बताइये। डॉक्टर ने पूछा।

युवती ने अपनी तर्जनी उंगली से घुटने को छुआ और चिल्लाई- ओह, यहां दर्द है। फिर उसने अपनी उंगली से ही अपने गाल को छुआ और बताया- आउच, यहां भी दर्द है। फिर उसने अपने कान को छुआ और चीखी- यहां भी दुखता है। प्लीज मेरा इलाज कीजिए।

डॉक्टर ने कुछ देर तक ध्यानपूर्वक उसका परीक्षण किया फिर कहा- आपकी उंगली टूट गई है।

Comments (0)

No comments yet. Be the first to react!