निमोनिया का इलाज मैं कर सकता हूँ

Doctor Patient Mahachaat 2015-03-10 2,317 views

एक आदमी को सर्दी जुकाम ने बुरी तरह जकड़ लिया। उसके डॉक्टर ने उसे कुछ गोलियां दीं पर आराम नहीं मिला।

दूसरी बार जब डॉक्टर ने उसे कुछ इंजेक्शन दिये पर उनसे भी कोई फायदा नहीं हुआ। तीसरी बार जब वह डॉक्टर के पास पहुंचा तो डॉक्टर ने उससे कहा- घर जाओ और गरम पानी से अच्छी तरह नहाओ। जैसे ही नहाना खत्म हो तुरंत कूलर चला कर उसके सामने खड़े हो जाना।

लेकिन डॉक्टर, इससे तो मुझे निमोनिया हो जायेगा।- मरीज ने प्रतिवाद किया।

मुझे पता है, डॉक्टर ने कहा, निमोनिया का इलाज मैं कर सकता हूं।

Comments (0)

No comments yet. Be the first to react!