बीवी से डरने वाले एक लाइन में खड़े हो!

Husband-Wife Mahachaat 2015-03-21 1,656 views

बादशाह ने सारे शादीशुदा मर्दो को बुलाया। सबको दो लाइन में खड़ा रहने को कहा गया। एक लाइन उनकी जो बीवी से डरते हैं और दूसरी लाइन में वे जो बीवी से नहीं डरते।

बीवी से डरने वालों की लाइन लंबी थी। जबकि बीवी से न डरने वालों की लाइन में सिर्फ एक ही आदमी खड़ा था।

बादशाह उस आदमी के पास गया और इज्जत से बोला, 'आप अपनी बीवी से नहीं डरते?'

आदमी ने जवाब दिया, मालूम नहीं जहांपनाह, मुझे तो मेरी बीवी कह कर गई है- इसी लाइन में खड़े रहना, बिल्कुल हिलना मत।

Comments (0)

No comments yet. Be the first to react!