अपने दांत लेने

Husband-Wife Mahachaat 2015-03-21 1,329 views

एक रात, एक उम्रदराज पति-पत्नी सोने की तैयारी में थे। पति को नींद आ रही थी जबकि पत्नी का मूड रोमांटिक हो रहा था।

पत्नी बोली- तुम्हें याद है, शादी के बाद जब हम सोने जाते थे तो तुम मेरा हाथ थाम लेते थे।

नींद में ही उसने हाथ बढ़ाकर पत्नी का हाथ अपने हाथ में ले लिया और फिर सोने की कोशिश करने लगा।

कुछ देर बाद पत्नी ने फिर कहा- उसके बाद तुम मेरा चुंबन लिया करते थे।

झल्लाते हुए उसने पत्नी के गाल का एक चुंबन लिया और फिर सोने लगा।

कुछ सेकंड बाद बाद पत्नी फिर बोली- फिर तुम मेरी गर्दन पर काट लिया करते थे।

पति ने एक झटके से चादर एक ओर फेंकी और कमरे के बाहर चल दिया।

हतप्रभ, पत्नी ने पूछा- कहां जा रहे हो?

पति बोला- अपने दांत लेने!

Comments (0)

No comments yet. Be the first to react!