आपको भी बुला लूंगी

Husband-Wife Mahachaat 2015-03-21 1,589 views

छोटे कस्बे की रहने वाली एक महिला को मुंबई में नौकरी मिल गई। वह अकेली ही नौकरी ज्वाइन करने पहुंची, वहां कंपनी ने उसे रहने के लिए एक फ्लैट भी दे दिया।

महिला ने सोचा कि अपने पति को सूचना दे दूं ताकि उन्हें चिंता न हो, उसने पति के लिए मोबाइल में एसएमएस लिखा परन्तु गलती से गलत नंबर पर भेज दिया।

जिस आदमी को वह एसएमएस मिला उसकी पत्‍‌नी गुजर गई थी और वह अभी-अभी अंतिम संस्कार करके लौटा था।

एसएमएस पढ़ते ही वह आदमी बेहोश हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

आखिर ऐसा क्या लिखा था एसएमएस में आप भी पढि़ए -

डियर, मैं सही-सलामत पहुंच गई हूं और यहां रहने के लिए अच्छी जगह भी मिल गई है, आप बिलकुल चिंता मत करना बस 1-2 दो दिन में ही आपको भी बुला लूंगी।

आपकी पत्‍‌नी

Comments (0)

No comments yet. Be the first to react!