ऐसे मौसम में भी

Sardarji Mahachaat 2015-03-21 1,126 views

संता सिंह गोल्फ खेलने का बड़ा शौकीन था। हर रविवार बड़े सवेरे वह गोल्फ क्लब के लिये निकल जाता और फिर रात को ही वापस आता। उसका यह नियम बरसों से चला आ रहा था।

इस रविवार को जब सुबह वह उठा तो पाया कि बाहर जोरों की बारिश हो रही है। तेज हवा भी चल रही थी। वह काफी देर इस उम्मीद से घर के बाहर बरामदे में खड़ा रहा कि शायद क्लब जाने की कोई सूरत बन जाए पर बारिश थी कि थमने का नाम ही नहीं ले रही थी।

हार कर वह घर के अन्दर वापस आ गया। पत्‍‌नी अभी तक बिस्तर में उनींदी पड़ी हुई थी। वह भी आहिस्ता से बिस्तर में ही घुस गया और उसके कान में फुसफुसाया, आज का मौसम बहुत खराब है। लगता है तूफान आ रहा है।

पत्‍‌नी ने नींद में ही कुनमुनाते हुए जवाब दिया, ऐसे मौसम में भी मेरा बेवकूफ पति गोल्फ खेलने क्लब गया हुआ है।

Comments (0)

No comments yet. Be the first to react!