सड़क सिंगल लेन बनानी है या डबल लेन

Sardarji Mahachaat 2015-03-21 1,311 views

एक बार संता को रास्ते में एक चिराग मिला।

उसने सोचा कि, क्यों ना चिराग रगड़ कर देखूं, शायद इसमें से कोई जिन्न ही निकल आए।

यह सोच कर संता ने चिराग रगडा, तो उसमें से धुंए के साथ एक जिन्न निकल कर आया और संता से बोला-

जिन्न- "क्या हुकुम है मेरे आका?"

संता- "मेरे बैंक खाते में 100 करोड़ रुपए जमा करा दो"

जिन्न- "यह तो थोडा मुश्किल काम है आका, कोई और हुकुम करें"

संता- "तो ठीक है मेरे घर से लेकर अमेरिका तक सीधी सड़क बना दो"

जिन्न- "आका यह काम भी थोड़ा नामुमकिन सा है। कोई और आदेश करें?"

जिन्न की बात सुन कर संता ने ठंडी सी आह भरते हुए कहा -

"अच्छा चलो कम से कम मेरी बीवी को थोड़ी सी अक्ल देकर समझदार तो बना दो। "

संता की बात सुन कर जिन्न तपाक से बोला-

"आका सड़क सिंगल लेन बनानी है या डबल लेन?"

Comments (0)

No comments yet. Be the first to react!