बारिश की वजह से मैं घर नहीं आ सकूंगा

Sardarji Mahachaat 2015-03-21 927 views

संता अपने दोस्त बंता के घर आया हुआ था, रात को खाना खा कर जब वह वापस अपने घर जाने लगा तो देखा की बाहर बहुत तेज बारिश हो रही थी।

बंता ने ये देखा तो बोला, आज मेरे पास ही रुक जाओ बारिश बहुत तेज है।

संता- ठीक है।

बंता ने बिस्तर लगाया और देखा तो संता को गायब पाया।

एक घंटे बाद संता ने बंता के घर का दरवाजा खटखटाया।

बंता ने हैरानी से पूछा, ओये तू किधर गया था?

संता- यार, वो मैं घर वालों को बताने गया था, के आज बारिश की वजह से मैं घर नहीं आ सकूंगा।

Comments (0)

No comments yet. Be the first to react!