हमने बार्डर पार कर लिया क्या

Sardarji Mahachaat 2015-03-21 931 views

बार्डर पार पुलिसवाले ने संता की कार को रोका और संता से कहा..

पुलिसवाला - "यह सुरक्षा सप्ताह है और क्योंकि आप सीट बेल्ट पहन कर कार चला रहे हैं, इसलिए आपको 5,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाता है.. आप इस पुरस्कार का क्या करोगे?"

संता - "मैं इस पुरस्कार से अपना ड्राइविंग लाइसेन्स बनवाऊंगा!"

संता की बात सुन पिछली सीट पर बैठी उसकी मां बोली..

"इसकी बात का यकीन मत करना, यह शराब पीकर कुछ भी बोलता है..!"

अभी संता की मां की बात खत्म भी नहीं हुई थी कि पिछली सीट पर बैठा हुआ संता का बाप बोला

"...मुझे पता था कि चोरी की कार में हम ज्यादा दूर नहीं जा पाएंगे..."

तभी गाड़ी की डिक्की में से पप्पू की आवाज आई..

"पप्पू-पापा हमने बार्डर पार कर लिया क्या..?"

Comments (0)

No comments yet. Be the first to react!