तेरे पापा अभी होंगे कहां

Sardarji Mahachaat 2015-03-21 1,072 views

संता के बेटे पप्पू की अनाज से भरी गाड़ी उलट गई। पास के खेत में काम कर रहे किसान ने उससे कहा, पप्पू बेटा परेशान मत हो। आ पहले हमारे साथ खाना खा फिर मैं तेरी गाड़ी सीधी कर दूंगा

पप्पू (किसान से)- आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। पर मेरे पापा गुस्सा होंगे।

अरे पहले तू आ तो, किसान ने जोर देकर कहा।

पप्पू- ठीक है, आप कहते हैं तो आता हूं पर मुझे डर है कि पापा नाराज होंगे।

खूब जम कर खाना खाने के बाद पप्पू ने किसान का धन्यवाद अदा किया, अब मैं पहले से काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। पर पापा परेशान हो रहे होंगे।

किसान ने मुस्कराते हुए कहा, पर यह तो बताता जा की तेरे पापा अभी होंगे कहां?

गाड़ी के नीचे - पप्पू ने जवाब दिया।

Comments (0)

No comments yet. Be the first to react!