डॉक्टर (रोगी से)- आपका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है आप कम से कम 80 वर्ष तक जियेंगे। रोगी (डॉक्टर से)- लेकिन डाक्टर साहब मेरी उम्र 80 वर्ष हो चुकी है। डॉक्टर- देखिये मैंने आपसे सच कहा था न!
Read Full Joke →Latest Jokes & Jibes
Browse 5,564 satirical jibes and jokes in English, Hinglish & Hindi.
मरीज (डॉक्टर से)- मुझे अपनी आंखों के सामने धब्बे से दिखाई देते हैं। डॉक्टर (मरीज से)- क्या नए चश्मे से कोई फायदा नहीं हुआ? मरीज- हां हुआ है न, अब वो धब्बे ज्यादा साफ दिखाई देते हैं।
Read Full Joke →डॉक्टर (रीता से)- बच्चे को पानी देने से पहले उबाल लो। रीता (डॉक्टर से)- लेकिन डॉक्टर उबालने से बच्चा मर तो नहीं जाएगा? डॉक्टर- अरे, मैं बच्चे को उबालने की नहीं पानी उबालने की बात कर रहा हूं।
Read Full Joke →मंजीत (डॉक्टर से)- डॉक्टर साहब, मुझे एक समस्या है। डॉक्टर (मंजीत से)- क्या? मंजीत- मुझे बात करते वक्त आदमी दिखाई नहीं देता। डॉक्टर- ऐसा कब होता है? मंजीत- जब-जब मैं फोन पर बात करता हूं।
Read Full Joke →पप्पू की टांग नीली हो गयी। डॉक्टर (पप्पू से)- जहर है काटनी पड़ेगी। टांग काटकर नकली लगा दी गयी। 2 दिन बाद नकली टांग भी नीली पड़ गयी। डॉक्टर- अब बीमारी समझ आयी, जींस रंग छोड़ती है।
Read Full Joke →लेडी डॉक्टर (गुस्से से)- तुम रोज सुबह अस्पताल के बाहर खड़े होकर औरतों को क्यों घूरते हो? मोहन (डॉक्टर से)- मैडम, अस्पताल के बाहर ही तो लिखा है- औरतों को देखने का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक।
Read Full Joke →32 के 32डॉक्टर -तुम्हारे तीन दांत एक साथ कैसे टूट गए?पति -पत्नी ने हलवा बनाया था, इतना कड़क था कि खाते समय टूट गए!डॉक्टर-तो तुमने हलवा खाने से मना क्यों नहीं कर दिया?पति -फिर तो पूरे 32 के 32 नहीं टूट जाते!!
Read Full Joke →डॉक्टर - स्वस्थ रहने के लिए आप रोज एक्सरसाइज किया करो। मरीज- डॉक्टर साहब मैं रोज फुटबॉल, क्रिकेट और टेनिस खेलता हूं। डॉक्टर- तुम रोज कितनी देर खेलते हो। मरीज- जब तक मोबाइल की बैटरी खत्म नहीं हो जाती।
Read Full Joke →मरीज- सच-सच बताइये डॉक्टर साहब, मेरे बचने की कितनी सम्भावना है? डॉक्टर- सौ प्रतिशत! आंकड़े बताते हैं कि इस रोग में दस में से नौ आदमी मरते हैं और मेरे दस मरीजों में से नौ मर चुके हैं। तुम दसवें हो!
Read Full Joke →मरीज (डॉक्टर से)- मैं एक महीने से रोज 50 रुपये की दवा ले रहा हूं पर कोई फायदा नहीं हुआ। डॉक्टर- कोई बात नहीं कल से मैं तुम्हें 40 रुपये की दवा दूंगा, 10 रुपये का फायदा होगा।
Read Full Joke →