NO ONE WILL BE SPARED!

Warning: May Cause Sudden Snorting in Serious Meetings!

Served piping hot with extra chutney — bosses, politicians, doctors & husbands roasted daily.

Drop Your Own Jibe

Latest Jokes & Jibes

Browse 5,564 satirical jibes and jokes in English, Hinglish & Hindi.

Doctor Patient Mahachaat 2015-03-10 1,734

डॉक्टर- इस दवा को एक हफ्ते में पूरा करो और बाद में आकर मिलो। मरीज- ठीक है डॉक्टर एक हफ्ते के बाद.. डॉक्टर - दवा खत्म हुई क्या? मरीज- नही डॉक्टर डॉक्टर- क्यों नही? मरीज - उसमें लिखा था कि, बोतल को हमेशा बंद रखो।

Read Full Joke →
Doctor Patient Mahachaat 2015-03-10 1,754

चिंटू के दांत में कीड़ा लग गया तो डॉक्टर बोला- 4 दिन सुबह शाम चाय के साथ बिस्कुट लो और पांचवे दिन सिर्फ चाय पीना चिंटू ने 4 दिन चाय के साथ बिस्कुट खाये और पांचवे दिन केवल चाय पी.. कीड़ा बाहर निकला और बोला आज बिस्कुट नहीं है क्या?

Read Full Joke →
Doctor Patient Mahachaat 2015-03-10 1,687

मरीज का सपना मरीज- डॉक्टर साहब, मुझे रोज यही सपना दिखता है कि मेरे पास से होकर सुंदर-सुंदर लड़कियां तेजी से भाग रही हैं। डॉक्टर- उसमें मुझसे क्या चाहते हो? मरीज- आप ऐसी दवा दीजिए कि या तो उन लड़कियों की रफ्तार कुछ कम हो जाए या मेरी बढ़ जाए।

Read Full Joke →
Doctor Patient Mahachaat 2015-03-10 1,870

एक डॉक्टर- यार, अब तो तेरी बल्ले-बल्ले हो जाएगी, तूने इतनी अच्छी दवा इजाद की है। अब मुंह लटका कर क्यों बैठा है। दूसरा डॉक्टर- खाक बल्ले-बल्ले होगी। मेरी दवा से पचास साल की औरत पच्चीस साल की हो जाती है। कोई औरत अपनी उम्र पचास साल बताए तब तो दवा बिके।

Read Full Joke →
Doctor Patient Mahachaat 2015-03-10 2,250

मरीज (डॉक्टर से)- डॉक्टर साहब मैं इस बीमारी से काफी दिनों से परेशान हूं। डॉक्टर (मरीज से)- इससे पहले किससे सलाह लिया था? मरीज- वो पास वाले दवा के दुकान वाले से। डाक्टर- उसने जरूर कोई उल्टी सलाह दी होगी, वैसे क्या कहा उसने? मरीज- आपसे मिलने को कहा।

Read Full Joke →
Doctor Patient Mahachaat 2015-03-10 1,912

प्रेमसुख लाल (पुत्र से)- अच्छा बताओ तो बेटे, तुम बड़े होकर क्या बनोगे? बेटा- पापा, मैं आपके जैसा डॉक्टर बनूंगा। प्रेमसुख खुशी से बोला- बहुत अच्छा, डॉक्टर बनकर फिर क्या करोगे? बेटा- सारे मरीजों को भला-चंगा कर दूंगा। अब प्रेमसुख निराश होकर बोला- बेटा, फिर तो तुम इंजीनियर ही बनो।

Read Full Joke →
Doctor Patient Mahachaat 2015-03-10 1,866

नुस्खा बताइएराहुल: (डॉक्टर से): कोई नुस्खा बताइए, जिससे मैं लम्बा जीवन जी सकूं. डॉक्टर: तुम्हारी शादी हो गई?राहुल: नहीं. डॉक्टर: तो शादी कर लो. राहुल: शादी से लम्बी उम्र का क्या कनेक्शन है?डॉक्टर: उम्र लंबी करने का कोई उपाय नहीं, लेकिन एक बार शादी कर लो तो जीने की इच्छा ही खत्म हो जाएगी!!!!

Read Full Joke →
Doctor Patient Mahachaat 2015-03-10 1,951

एक रोगी नींद से उठकर डॉक्टर से बोला- कमाल हो गया डॉक्टर साहब! मैंने खुदकुशी करने के लिए दसवीं मंजिल से छलांग लगा दी थी पर मैं अभी तक जिंदा हूं! डॉक्टर साहब बोले- बेशक आप मरे नही जिंदा हैं? पर जिस आदमी पर आप गिरे थे, वह उसी वक्त मर गया था।

Read Full Joke →
Doctor Patient Mahachaat 2015-03-10 1,893

एक डॉक्टर ने अपनी लाइफ का पहला ऑपरेशन किया! ऑपरेशन के थोड़ी देर बाद ही मरीज मर गया! मरीज के मरने के बाद डॉक्टर ने दीवार पर टंगी भगवान की तस्वीर की ओर हाथ जोड़कर सिर झुकाते हुए पूरी श्रद्धा के साथ कहा- हे प्रभु मेरी ओर से ये पहली भेंट स्वीकार कीजिए!

Read Full Joke →
Doctor Patient Mahachaat 2015-03-10 2,206

राकेश- तुम्हारी बीवी के दांतों का दर्द ठीक हुआ कि नहीं ? विमल- हां, डॉक्टर को दिखाते ही ठीक हो गया। राकेश (हैरानी से)- अच्छा, कौन सी दवा से? विमल- दवा वगैरह कुछ नहीं। बस, डॉक्टर ने बताया कि यह बुढ़ापे की निशानी है, और उस दिन के बाद उसने दर्द की शिकायत ही नहीं की।

Read Full Joke →