सोनू (मोनू से)- तुम्हारी छतरी में तो छेद है। मोनू (सोनू से)- हां पता है और इसे मैंने ही किया है। सोनू- लेकिन क्यों? मोनू- अरे यार जब बारिश बंद होती है तो पता चल जाता है।
Read Full Joke →Latest Jokes & Jibes
Browse 5,564 satirical jibes and jokes in English, Hinglish & Hindi.
शिक्षक (विद्यार्थियों से)- यह किताब किसकी है? मोनू (शिक्षक से)- सर, कागज की। शिक्षक(झुंझलाते हुए)- यह तो मुझे भी पता है। मोनू- सर, फिर पूछ क्यों रहे हैं?
Read Full Joke →शिक्षक (चिंटू से)- तुम्हारा जन्म कहां हुआ था? चिंटू (शिक्षक से)- तिरुअनंतपुरम में। शिक्षक- तो इसकी स्पेलिंग बताओ? चिंटू- बहुत सोचने के बाद, मेरे ख्याल से मेरा जन्म गोवा में हुआ था।
Read Full Joke →अध्यापक (चिंटू से)- तुम गणित में फेल हो गए? चिंटू (अध्यापक से)- मैं क्या करता? आपने ही गलत पढ़ाया। कभी 4 और 4 आठ कहा, कभी 6 और 2 आठ बताया और कभी 5 और 3 आठ बताया।
Read Full Joke →चिन्टू (मामा से)- मुझे 200 रुपये दे दो। मामा (चिन्टू से)- अरे। तुझे रुपये की नहीं अक्ल की जरूरत है। चिन्टू- मगर मैं आपसे वही चीज तो मांगूगा, जो आपके पास है।
Read Full Joke →छात्र (मैडम से)- क्या आप बता सकती है कि कौन-सा फल सबसे कड़वा होता है। मैडम (सोचते हुए)- पता नहीं। छात्र- आपको यह भी नहीं पता, परीक्षाफल।
Read Full Joke →मिनी (पिंकू से)- कल मैं चिडि़याघर गई थी। पिंकू (मिनी से)- मैं भी तो वही था। क्या तुमने मुझे देखा नहीं। मिनी- अच्छा! कौन से पिंजरे में थे तुम?
Read Full Joke →नरेश (पिता से)- अगर मैं इस साल भी फेल हो गया तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। पिता (नरेश से)- खबरदार, अगर तूने आत्महत्या की तो मैं तुझे जान से मार दूंगा।
Read Full Joke →पिंकी (पापा से)- यह रावण कौन था? पापा (पिंकी से)- अरे! पिंकी तुम स्कूल जाती हो फिर भी नहीं जानती कि रावण कौन था? जाओ जाकर महाभारत देखकर पता करो।
Read Full Joke →राम (श्याम से)- तुम उदास क्यों हो ? श्याम (राम से)- मैंने अपने पापा को एक किताब के लिए पैसा भेजने को लिखा था। राम- तो क्या उन्होंने पैसे नहीं भेजे ? श्याम- नहीं, उन्होंने मुझे वह किताब भेज दी।
Read Full Joke →