पत्नी (पति से)- जी, यह जो आप पैंट बार-बार ऊपर खींचते हो, बहुत बुरा लगता है। पति (पत्नी से)- मेरा खयाल है अगर मैं पैंट ऊपर न खींचूं तो और भी बुरा लगेगा।
Read Full Joke →Husband-Wife
Jokes on the relationship of husband and wife are more hilarious. Here are some of such jokes that can get you turned on in case you are getting bored.
पत्नी ने अपने पति से कहा कि वह जुआ न खेले। पति- युधिष्ठिर भी तो जुआ खेलते थे, फिर तुम मुझे क्यों रोकती हो? पत्नी- ठीक है, नहीं रोकूंगी लेकिन ये याद रखना कि द्रौपदी के भी पांच पति थे।
Read Full Joke →शादी का फंक्शन चल रहा था। रमन भी अपनी पत्नी के साथ शादी में पहुंचा। थोड़ी देर पत्नी ने देखा कि रमन किसी महिला से घुल-मिलकर हंसते हुए बातें कर रहा है। पत्नी ने रमन के पास आकर कहा- यह आयोडेक्स मैं घर पहुंच कर तुम्हारे सिर के घाव पर लगा दूंगी। रमन- लेकिन मेरे सिर में घाव कहां है? पत्नी- अभी हम घर भी कहां पहुंचे हैं?
Read Full Joke →पत्नी (पति से) - सुनो जी अखबार में खबर है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बेच डाला? पति (पत्नी से)- ओह ! कितने में? पति - एक साइकिल के बदले में। पत्नी- कहीं तुम भी तो ऐसा नहीं करोगे । पति- मैं इतना मूर्ख थोडे़ ही हूं, तुम्हारे बदले में तो कार आ सकती है।
Read Full Joke →नवविवाहित जोडा जब हनीमून मनाने के लिए हिल स्टेशन के एक होटल में पहुंचा तो मैनेजर ने दूल्हा को देखते ही उसका नाम रजिस्टर में लिख दिया। दुल्हन- खुशी के मारे मैनेजर से पूछा -क्या मेरे पति इतने मशहूर हैं कि आपको उनका नाम-पता पूछने की जरुरत ही नहीं पड़ी? मैनेजर- बात असल में यह है देवी जी, आपके पति हमारे होटल में हर वर्ष हन…
Read Full Joke →पति सुबह तैयार होकर ऑफिस जाने के लिए घर से बाहर निकला ही था कि पत्नी ने शिकायत के लहजे में कहा- आप जब भी घर से बाहर जाते हो तो हमेशा डर लगा रहता है। पति ने प्यार से उसको देखकर मुस्कराते हुए कहा- चिंता मत कर जान, मैं जल्दी आ जाऊंगा। पत्नी- इसी बात का तो डर लगा रहता है कि कहीं आप आ ना जाओ।
Read Full Joke →एक लड़की से उसकी शादी के बाद, पहली बार उसकी सहेली मिलने आती है। वो आपस में बातें कर रही होती हैं तो लड़की उसे बताती है। लड़की- मुझे अपने पति पर शक है कि वो रोज बाहर किसी लड़की से मिलते हैं। सहेली हैरानी से बोली, ओह अब तुम क्या करोगी? लड़की- आज ही उनके पीछे अपने दोनों बॉयफ्रेंड्स को लगाती हूं।
Read Full Joke →एक बार एक दम्पति के घर में चोर घुस गया और पत्नी के सारे गहने चुरा कर भाग गया तो पत्नी अपने पति से बोली। पत्नी- चोर मेरे सारे गहने चोरी करके ले गया और तुम चुपचाप देखते रहे। पति- मैं थोड़ी सी भी जोर जबरदस्ती करता तो वो मुझे गोली मार देते। पत्नी- तो क्या हुआ? तुम्हारा बीमा करवाया हुआ है, गहनों का नहीं करवाया था।
Read Full Joke →पप्पू के जले हुए होंठ देखकर उसका दोस्त बोला.. तेरे होंठ कैसे जल गए? पप्पू- अरे कुछ नहीं यार बीवी को रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था, वो मायके जा रही थी तो खुशी के मारे ट्रेन के इंजन को चूम लिया।
Read Full Joke →पत्नी (पति को भोजन कराते हुए) - यह पकवान मैंने अपनी पाक-कला की पुस्तक में से खोज कर निकाला है. कैसा लगा? पसंद आया? पति - वाह क्या कहने हैं! यह उस पुस्तक में रहने लायक था भी नहीं!
Read Full Joke →