पत्नी शॉपिंग करके वापिस आयी तो पति पत्नी से सामान लेते हुए बोला- जरूर तुम मेरे खाने के लिए कुछ लायी होगी? पत्नी (पति से)- बिल्कुल ठीक, इसमें मेरे नए सैंडिल है।
Read Full Joke →Husband-Wife
Jokes on the relationship of husband and wife are more hilarious. Here are some of such jokes that can get you turned on in case you are getting bored.
पत्नी- तुम कितने मोटे हो गए हो कुछ करते क्यों नहीं? पति- तुम भी तो कितनी मोटी हो गई हो, तुम कुछ क्यों नहीं करती? पत्नी- मैं तो मां बनने वाली हूं.. पति- मैं भी तो पिता बनने वाला हूं डार्रि्लग।
Read Full Joke →पत्नी- कितना अच्छा होता अगर मैं किताब होती.. पति- क्यों? पत्नी- तब मैं हर समय तुम्हारी आंखों के सामने रहती.. पति- कितना अच्छा होता कि तुम कैलेंडर होती। पत्नी- क्यों? पति- मैं हर साल बदल लिया करता।
Read Full Joke →पत्नी- शादी के पहले आप मुझे कितने उपहार दिया करते थे, अब क्यों नहीं देते? पति- क्या तुमने कभी सुना है कि मछली पकड़ने के बाद भी मछुआरा उसे चारा खिलाता है।
Read Full Joke →पत्नी (पति से)- तुम तो कहते थे कि शादी के बाद भी मुझे खूब प्यार करोगे.. पति- सॉरी यार! मुझे मालूम नहीं था कि तुम्हारी शादी मुझसे होगी..
Read Full Joke →पति-पत्नी में झगडा हो रहा था। पत्नी सुबकते हुए बोली- काश मैंने अपनी मां की राय मानी होती और तुमसे शादी न की होती। पति- क्या..? तुम्हारा मतलब तुम्हारी मां ने तुम्हें मुझसे शादी न करने की राय दी थी? पत्नी- और नहीं तो क्या? पति- हे भगवान ! और मैं आज तक उस औरत को कितना गलत समझता था....
Read Full Joke →पत्नी (पति से)- मैं बचूंगी नहीं मर जाऊंगी.. पति (पत्नी से)- मैं भी मर जाऊंगा! पत्नी- मैं तो बीमार हूं इसलिए मर जाऊंगी तुम क्यों मर गये? पति- मैं इतनी खुशी बर्दाश्त नहीं कर सकता!
Read Full Joke →पत्नी (पति से)- अगर मैं मर जाऊं तो तुम दोबारा शादी करोगे? पति (पत्नी से)- बिल्कुल नहीं। पत्नी- मुझे यकीन है तुम दोबारा शादी करोगे। पति- ओ के, मैं शादी करूंगा। पत्नी- क्या तुम उसको हमारे बेड पर सुलाओगे? पति- हां। पत्नी- क्या तुम मेरी जीन्स उसको पहनने दोगे? पति- नहीं वो तुम्हारे से लंबी है।
Read Full Joke →पति (पत्नी से)- कल मेरे ख्वाब में एक लड़की आयी थी, वाह क्या लड़की थी। पत्नी (पति से)- अकेली ही आयी होगी? पति- तुमको कैसे पता.. पत्नी- उसका पति मेरे ख्वाब में आया था।
Read Full Joke →पत्नी (पति से)- चिंटू अब चलने लगा है? पति (पत्नी से)- कब से? पत्नी- 8 दिन से.. पति- अरे तुम अब बता रही हो? वो तो काफी दूर निकल चुका होगा।
Read Full Joke →