टीचर- बेटा चोरी करना बुरी बात है, चोरी का फल हमेशा कड़वा होता है। चिंटू- लेकिन मैंने जो सेब चोरी करके खाया था वो तो मीठा था।
Read Full Joke →Kids
A child is a father of man. So, they say. In their nascent intelligence and various types of analogies the children draw while learning the ways of fending for themselves in this world, there occurs instances and events that will make you laugh. Some of such moments have been captured here.
टीचर ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के लिए कक्षा में बच्चों से पूछा। टीचर- अंडे के फायदे बताओ? चिंटू- अंडे के तो बहुत फायदे हैं। टीचर- कैसे? चिंटू- अगर ये परीक्षा में मिल जाए तो, अगले साल की किताबों का खर्चा बच जाता है।
Read Full Joke →पिता- तेरे रिजल्ट का क्या हुआ? पुत्र- सर ने कहा है कि इसी क्लास में एक और साल लगाना पड़ेगा। पिता- साल तो चाहे 2-3 लगा लो, पर फेल ना होना बेटा।
Read Full Joke →चिंटू - बबलू तू घर पर है? बबलू की मम्मी- हाँ बेटा, अभी आया है मैगी खा रहा है, तुझे भूख लगी है? चिंटू- हाँ बबलू की मम्मी- तो तू भी घर से खाकर आ।
Read Full Joke →एल के जी के बच्चे को इम्तहान में जीरो मिला। पिता (गुस्से से)- यह क्या है? बच्चा- पापा, मैम के पास स्टार खत्म हो गये तो उन्होंने मुझे मून दे दिया।
Read Full Joke →अध्यापिका- गोलू तुमने जो माई डॉग पर निबंध लिखा है क्या तुमने अपने भाई की नकल मारी है। गोलू- नहीं मैंम मैंने और मेरे भाई ने एक ही कुत्ते के ऊपर निबंध लिखा है।
Read Full Joke →कैमरामैन स्टूडियो में छोटे बच्चे से- मेरी तरफ देखो बेटा, इस कैमरे से कबूतर निकलेगा। बच्चा- फोकस एडजस्ट कर, गंवारों वाली बातें ना कर, फोटो फेसबुक पर लगानी है।
Read Full Joke →अध्यापिका- तुम क्या करोगे अगर चोर पीछे के दरवाजे से आये??? चिंटू- मैं फोन से 001 डायल करुंगा, तो पुलिस भी पीछे के दरवाजे से आएगी।
Read Full Joke →पिताजी (चिंटू से)- अरे तुम आज तराजू लेकर स्कूल क्यों जा रहे हो? चिंटू- पापा ने कहा था कि हमें हर बात तौलकर बोलनी चाहिए।
Read Full Joke →चिंटू पेड़ पर चढ़ा तो ऊपर बैठे बंदर ने पूछा- ऊपर क्यों आया। चिंटू (बंदर से)- सेब खाने। बंदर (चिंटू से)- ये तो आम का पेड़ है। चिंटू- पता है, मैं सेब अपने साथ लाया हूं।
Read Full Joke →