Jokes

Look for the jokes and spanning the whole world in three languages, English, Hinglish and Hindi! Get latest jokes about politics, bollywood, office, husband and wife, and several other types set in a category wise lists. Share jokes with your friends and your social circle via Facebook, Google+, Whatsapp and more!

General Mahachaat 2015-03-21 1,144

एक गधा (दूसरे गधे से)- यार मेरा मालिक बहुत मारता है। दूसरा गधा (पहले से)- तो तू भाग क्यों नहीं जाता? पहला गधा- भाग तो जाता पर यहां भविष्य बहुत उज्जवल है। मालिक की खूबसूरत बेटी जब शरारत करती है तो मालिक कहता है तेरी शादी गधे से कर दूंगा, बस इसी उम्मीद में बैठा हूं।

Read Full Joke →
General Mahachaat 2015-03-21 1,144

मजदूर (मालिक से)- गधे की तरह काम कराया और मजदूरी सिर्फ बीस रुपया.. कुछ तो न्याय कीजिए। मालिक (मुनीम से)- ठीक है यह न्याय मांगता है तो इसके सामने घास डाल दो और रुपये ले लो।

Read Full Joke →
General Mahachaat 2015-03-21 1,157

सेठानी (नौकरानी से)- क्यो महारानी जी आज आने मे इतनी देर क्यो लगा दी? नौकरानी (सेठानी से)- जी मालकिन, मैं सीढियों से गिर गई थी। सेठानी- तो क्या उठने में इतनी देरी लगती है।

Read Full Joke →
General Mahachaat 2015-03-21 1,212

दुकान पर आया ग्राहक कभी कोई चीज उठाता, उसे देखता फिर उसे रखकर दूसरी चीज उठा लेता। कुछ पूछताछ भी की उसने, लेकिन कुछ खरीदा नहीं। काफी देर तक उसने ऐसा ही किया तो झुंझलाकर दुकानदार ने पूछा- श्रीमानजी, आखिर आपको चाहिए क्या? मौका! ग्राहक ने जवाब दिया।

Read Full Joke →
General Mahachaat 2015-03-21 1,126

एक भिखारी (दूसरे भिखारी से)- यार अगर 1 करोड़ रुपये की लाटरी लग जाए, तो तुम क्या करोगे? दूसरा भिखारी (पहले भिखारी से)- तब तो मैं कार में भीख मांगूंगा।

Read Full Joke →
General Mahachaat 2015-03-21 1,181

राम (श्याम से)- क्या हुआ भाई, आज अपने घर क बाहर क्यों और इतनी चोट कैसे लगी? श्याम (राम से)- हुआ यूं कि.. राम- कितनी बार कहा कि लोगो से झगड़ा मत किया करो। कम्बख्त ने मार मार कर तेरा बुरा हाल कर दिया। बुरा हो उसका.. श्याम- बस करो भाई मैं अपनी पत्नी के बारे में और गलत बातें नहीं सुन सकता।

Read Full Joke →
General Mahachaat 2015-03-21 991

कस्टमर (पुलिस से)- मुझे फोन पर धमकियां मिल रही है। पुलिस (कस्टमर से)- कौन है जो आपको धमकियां दे रहा है? कस्टमर (पुलिस से)-टेलीफोन वाले बोल रहे हैं बिल नहीं भरोंगे तो काट दूंगा।

Read Full Joke →
General Mahachaat 2015-03-21 748

राम (श्याम से)-अरे यार ये मोबाइल तो मुझे कंगाल कर देगा। श्याम (राम से)- क्यों? राम (श्याम से)- बार-बार दिखाता है बैट्ररी लो, अब तक 56 बैट्ररी बदलवा चुका हूं!

Read Full Joke →
General Mahachaat 2015-03-21 754

भिखारी (राम से)- बाबू कुछ पैसे दे दो। राम (भिखारी से)- अरे भई, मोटे तगड़े हो, कुछ काम क्यों नहीं करते? भिखारी (राम से)- मैंने पैसे मांगे है, सलाह नहीं।

Read Full Joke →