पादरी की दुआ एक पादरी ने एक सुंदर युवती से कहा- मैं पूरे तीन घंटे तक तुम्हारे लिए दुआ करता रहा। युवती- आपने बेकार इतना कष्ट उठाया। अगर आप दुआ की जगह मुझे फोन भी कर देते तो मैं पांच मिनट में आपके पास पहुंच जाती।
Read Full Joke →Jokes
Look for the jokes and spanning the whole world in three languages, English, Hinglish and Hindi! Get latest jokes about politics, bollywood, office, husband and wife, and several other types set in a category wise lists. Share jokes with your friends and your social circle via Facebook, Google+, Whatsapp and more!
एक टैक्सी ले आओ एक शराबी एयरपोर्ट के बाहर खड़ा था। एक वर्दीधारी युवक उधर से गुजरा। शराबी- अबे! एक टैक्सी ले आओ। युवक- अंधे हो क्या? मैं पायलट हूं, टैक्सी ड्राइवर नहीं। शराबी- तो नाराज क्यों होते हो, एक जम्बो जैट ले आओ।
Read Full Joke →पोस्टमैन का भटकना पोस्टमैन-शर्मा जी.. पता सही दिया करो, मैं पांच किलोमीटर भटक कर तुम्हारा पार्सल लेकर लाया हूं।शर्मा जी-आपको इतना भटकने की क्या जरूरत थी, पोस्ट कर देते।
Read Full Joke →फोन उठाना !! दोस्त- ये नया मोबाइल कब लिया??पप्पू- लिया नहीं गर्लफ्रेंड का उठाया हैदोस्त- क्यों??पप्पू- वो पागल रोज-रोज कहती थी कि तुम मेरा फोन क्यों नहीं उठाते हो.. बस आज उठाने का मौका मिल गया।
Read Full Joke →टॉपिक मत चेंज करएक बार बारिश के दिनों में दो मेंढ़क तालाब किनारे अपनी वार्तालाप में व्यस्त थे।पहले मेंढक को कुछ मजाक सूझा, उसने बोला-टर्रर्र....टर्रर्र....!दूसरा बोला-टर्रर्र....टर्रर्र....!फिर पहला बोला-फुर्रर्र.... फुर्रर्र.....!दूसरा बोला-ओये, टॉपिक मत चेंज कर।
Read Full Joke →दूर के रिश्ते का सगा भाई एक आदमी- तुम्हारा इस लड़के से क्या रिश्ता है? लड़का- जी! बहुत दूर का रिश्ता है। आदमी- फिर भी क्या रिश्ता है? लड़का- जी ! वह मेरा सगा भाई है। आदमी- तो तुम इसे दूर का रिश्ता क्यों बताते हो? लड़का- क्योंकि इसके और मेरे बीच सात भाई और हैं।
Read Full Joke →परीक्षा में फेल तो शादी प्रेमी- हे प्रिये, इस बार मैं परीक्षा में फेल होना चाहता हूं। प्रेमिका- क्यों? प्रेमी- यदि मैं फर्स्ट आया तो पिताजी ने मुझे साइंस दिलवाने को कहा है, सेकंड आया तो कॉमर्स दिलवाएंगे, अगर थर्ड आया तो आर्ट्स दिलवाएंगे और अगर फेल हो गया तो तुम्हारे साथ शादी करा देंगे।
Read Full Joke →मूंछ नहीं चाहिए बेटा- पिताजी, कोई आया है। पिता- कौन? बेटा- कोई मूंछ वाला है। पिता- कह दो, नहीं चाहिए।
Read Full Joke →शराबी का नेत्रदान एक शराबी एक बार अपनी आंखें डोनेट करने गया। काउंटर क्लर्क (शराबी से)- कुछ कहना चाहते हो क्या? शराबी- हां, जिसको भी मेरी आंखे लगाओ, उसे बता देना कि ये दो पैग पीने के बाद ही खुलती हैं।
Read Full Joke →चलो एक कुत्ता कर लेते हैं एक बार दो मक्खियां फिल्म देखकर लौट रही थी। उनमें से एक ने कहा- आज गर्मी बहुत ज्यादा है। उड़ने को मन ही नही कर रहा है। दूसरी ने कहा- कोई बात नही। चलो एक कुत्ता कर लेते हैं।
Read Full Joke →