मरीज (डॉक्टर से)- डॉक्टर साहब मैं इस बीमारी से काफी दिनों से परेशान हूं। डॉक्टर (मरीज से)- इससे पहले किससे सलाह लिया था? मरीज- वो पास वाले दवा के दुकान वाले से। डाक्टर- उसने जरूर कोई उल्टी सलाह दी होगी, वैसे क्या कहा उसने? मरीज- आपसे मिलने को कहा।
Read Full Joke →Jokes
Look for the jokes and spanning the whole world in three languages, English, Hinglish and Hindi! Get latest jokes about politics, bollywood, office, husband and wife, and several other types set in a category wise lists. Share jokes with your friends and your social circle via Facebook, Google+, Whatsapp and more!
प्रेमसुख लाल (पुत्र से)- अच्छा बताओ तो बेटे, तुम बड़े होकर क्या बनोगे? बेटा- पापा, मैं आपके जैसा डॉक्टर बनूंगा। प्रेमसुख खुशी से बोला- बहुत अच्छा, डॉक्टर बनकर फिर क्या करोगे? बेटा- सारे मरीजों को भला-चंगा कर दूंगा। अब प्रेमसुख निराश होकर बोला- बेटा, फिर तो तुम इंजीनियर ही बनो।
Read Full Joke →नुस्खा बताइएराहुल: (डॉक्टर से): कोई नुस्खा बताइए, जिससे मैं लम्बा जीवन जी सकूं. डॉक्टर: तुम्हारी शादी हो गई?राहुल: नहीं. डॉक्टर: तो शादी कर लो. राहुल: शादी से लम्बी उम्र का क्या कनेक्शन है?डॉक्टर: उम्र लंबी करने का कोई उपाय नहीं, लेकिन एक बार शादी कर लो तो जीने की इच्छा ही खत्म हो जाएगी!!!!
Read Full Joke →एक रोगी नींद से उठकर डॉक्टर से बोला- कमाल हो गया डॉक्टर साहब! मैंने खुदकुशी करने के लिए दसवीं मंजिल से छलांग लगा दी थी पर मैं अभी तक जिंदा हूं! डॉक्टर साहब बोले- बेशक आप मरे नही जिंदा हैं? पर जिस आदमी पर आप गिरे थे, वह उसी वक्त मर गया था।
Read Full Joke →एक डॉक्टर ने अपनी लाइफ का पहला ऑपरेशन किया! ऑपरेशन के थोड़ी देर बाद ही मरीज मर गया! मरीज के मरने के बाद डॉक्टर ने दीवार पर टंगी भगवान की तस्वीर की ओर हाथ जोड़कर सिर झुकाते हुए पूरी श्रद्धा के साथ कहा- हे प्रभु मेरी ओर से ये पहली भेंट स्वीकार कीजिए!
Read Full Joke →राकेश- तुम्हारी बीवी के दांतों का दर्द ठीक हुआ कि नहीं ? विमल- हां, डॉक्टर को दिखाते ही ठीक हो गया। राकेश (हैरानी से)- अच्छा, कौन सी दवा से? विमल- दवा वगैरह कुछ नहीं। बस, डॉक्टर ने बताया कि यह बुढ़ापे की निशानी है, और उस दिन के बाद उसने दर्द की शिकायत ही नहीं की।
Read Full Joke →एक डॉक्टर ने नया क्लीनिक खोला। थोड़ी देर बाद एक आदमी आया। डॉक्टर ने अपने आपको व्यस्त दिखाने के लिए, फोन का रिसीवर उठाया और अपॉइंटमेंट देने के अंदाज में बोलने लगा। फिर फोन रखने के बाद। डॉक्टर (आदमी से)- हां, आप बतायें क्या हुआ है? आदमी- बीएसएनएल से आया हूं, टेलीफोन एक्टिवेट करने के लिए।
Read Full Joke →मरीज और डॉक्टर का रिश्ता..इमरजेंसी (एक्सीडेंट या हार्ट अटैक) के वक्त डॉक्टर साहब, आप भगवान हों इन्हें बचा लो.. अगले दिन मरीज के बच जाने पर और आपात स्थिति निकल जाने पर.. डाक्टर साहेब, आप तो भगवान जैसे हो..मरीज के आई सी यू से वार्ड में शिफ्ट होने पर..सब भगवान की माया हैऔर अंत में छुट्टी होते वक्त..डॉक्टर तो लुटेरा है..।
Read Full Joke →डॉक्टर साहब, मुझे यह बीमारी लग गई है कि कभी-कभी मैं सोचता हूं कि मैं एक कुत्ता हूं। मरीज ने डॉक्टर को अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा। क्या मैं पूछ सकता हूं कि भयंकर बीमारी भला तुम्हें कब से है? डॉक्टर ने पूछा। जी बस, तब से डॉक्टर साहब, जब मैं एक पिल्ला था। मरीज ने उत्तर दिया।
Read Full Joke →एक डॉक्टर के क्लिनिक के बाहर मरीजों की भीड़ लगी थी! जब कोई आदमी आगे जाता, उसे लोग पकड़ के पीछे खींच लेते, एक आदमी ने कई बार आगे जाने की कोशिश की पर उसे भी लोगों ने पीछे खींच लिया! 5-6 बार पीछे खींचे जाने के बाद वो आदमी चिल्लाया.. सालों..लगे रहो लाइन में...मै भी आज क्लिनिक नहीं खोलूंगा!
Read Full Joke →