Jokes

Look for the jokes and spanning the whole world in three languages, English, Hinglish and Hindi! Get latest jokes about politics, bollywood, office, husband and wife, and several other types set in a category wise lists. Share jokes with your friends and your social circle via Facebook, Google+, Whatsapp and more!

Kids Mahachaat 2015-03-02 1,779

बच्चा फोन पर अपनी टीचर से-मैडम मेरा बेटा बहुत बीमार है, वह आज स्कूल नहीं आ पाएगा। टीचर- जी अच्छा, लेकिन आप कौन बोल रहे हैं। बच्चा- मेरे पापा बोल रहे हैं।

Read Full Joke →
Kids Mahachaat 2015-03-02 1,851

मोनू (मां से)- आज सुबह जब मैं पापा के साथ बस में आ रहा था तो उन्होंने एक औरत के लिए मुझसे अपनी सीट छोड़ने को कहा। मां (मोनू से)- बेटा, ये तो अच्छी बात है। बड़ों का सम्मान करना चाहिये। मोनू - मगर मां, मैं तो पापा की गोद में बैठा हुआ था।

Read Full Joke →
Kids Mahachaat 2015-03-02 1,681

पिता (पुत्र से): कल से तुम्हारे एग्जाम शुरू हैं। तुमने कुछ तैयारी की है या नहीं। पुत्र (पिता से): हां, नया पैन खरीद लिया है, कपड़े प्रेस कर लिए हैं सिर्फ जूतों को पॉलिश करनी बाकी है।

Read Full Joke →
Kids Mahachaat 2015-03-02 2,178

पति (पत्नी से)- फिर वही बैंगन की सब्जी, शायद तुम्हें नही पता कि ज्यादा बैंगन खाने से आदमी अगले जन्म में गधा बनता है। पत्नी (पति से)- यह बात तो तुम्हें पिछले जन्म में सोचनी चाहिए थी।

Read Full Joke →
Kids Mahachaat 2015-03-02 1,907

अध्यापक (छात्र से)- बाबर भारत में कब आया? छात्र (अध्यापक से)- पता नही सर। अध्यापक- बोर्ड पर नहीं देख सकते, नाम के साथ ही लिखा है। छात्र- मैंने सोचा, शायद वह उसका फोन नम्बर है।

Read Full Joke →
Kids Mahachaat 2015-03-02 1,596

टीचर (छात्र से) - तुम स्कूल लेट क्यों आए? छात्र (टीचर से) - सड़क पर एक आदमी का नोट गुम हो गया था। टीचर - तो तुम उसकी मदद कर रहे थे। छात्र - नहीं, मैं वहां से उसके जाने का इंतजार कर रहा था। नोट मेरे पैरों के नीचे जो था।

Read Full Joke →
Kids Mahachaat 2015-03-02 2,085

शिक्षक (राजू से)- तुम इतिहास में काफी कमजोर हो। कल अपने पापा को बुला कर लाना। राजू (शिक्षक से)- सर मैं पापा की जगह अपनी मम्मी को बुला कर ला सकता हूं। शिक्षक- क्यों? राजू- क्योंकि वह आस-पास रहने वाले पड़ोसियों का इतिहास जानती है।

Read Full Joke →
Kids Mahachaat 2015-03-02 2,002

टीचर (अजय से) - अच्छे काम करने वाले सदा स्वर्ग में जाते हैं, बताओ तुम कहां जाओगे। अजय (टीचर से) - जाने को तो मैं कहीं भी चला जाऊंगा लेकिन मां ने स्कूल से सीधे घर आने को कहा है।

Read Full Joke →
Kids Mahachaat 2015-03-02 1,906

वरुण (मां से) - क्या पीला रंग मंहगा मिलता है? मां (वरुण से) - नहीं। क्यों? वरुण - पड़ोस वाली आंटी कह रही थी कि बेटी के हाथ पीले करने में लाख-दो लाख तो लग ही जाएंगे।

Read Full Joke →