ग्राहक (दुकानदार से)- कमाल है। एक घंटे पहले तो तुम इस बकरी के 1000 रुपये मांग रहे थे अब क्या हो गया तुम इस बकरी के 1100 मांग रहे हो। दुकानदार (ग्राहक से)- क्योंकि इस बीच यह बकरी मेरा 100 रुपये नोट चबा गई है।
Read Full Joke →Latest Jokes & Jibes
Browse 5,564 satirical jibes and jokes in English, Hinglish & Hindi.
एक बार तोते का कार से एक्सीडेंट हो जाता है और वो बेहोश हो जाता है, कार का मालिक तोते को घर लाकर उसकी मरहम पट्टी करता है और उसें पिंजरे में डाल देता है। जैसे ही तोता जागता है, वो चौंक जाता है और बोलता है: "मैं जेल में! गाड़ी वाला मर गया क्या???????
Read Full Joke →बस के गेट पर लटके हुए मुसाफिरों से कंडक्टर ने कहा- भाइयों, अंदर हो जाओ इस तरह गेट पर लटकना आपकी जान के लिए खतरनाक है। इसके बाद भी जब यात्री गेट से नहीं हटे तो कंड क्टर गुस्से से बोला- तुम्हें तुम्हारी पत्नी की कसम अंदर हो जाओ। इतना सुनना था कि जो मुसाफिर सीटों पर बैठे थे वे भी गेट पर आकर लटक गए।
Read Full Joke →अजीत (पवन से) - मेरे पिताजी लोगों के सुख-दुख बांटते हैं। पवन (अजीत से) - बडे़ रहम दिल हैं तुम्हारे पिताजी, वह क्या करते हैं? अजीत - मेरे पिताजी पोस्टमैन हैं।
Read Full Joke →नौकरानी ने शीला से कहा, मेमसाहब गजब हो गया, पड़ोस की तीन औरतें आपकी सास को पीट रही हैं। शीला नौकरानी के साथ बालकनी में आई और चुपचाप तमाशा देखने लगी। नौकरानी ने पूछा, आप मदद करने नहीं जाएंगी? शीला- नहीं तीन ही काफी है।
Read Full Joke →प्रेमी (प्रेमिका से)- आखिर तुम्हारे अंदर क्या है? प्रेमिका (प्रेमी से)- मैं अभिमान से पीडि़त हूं। दर्पण के सामने घंटों अपनी सुंदरता को निहारा करती हूं। प्रेमी - इसे अभिमान नहीं कल्पना कहते हैं।
Read Full Joke →पंडित जी (लल्लू से)- तेरे जीवन में 6 लडकियां आएंगी। लल्लू (खुश होकर)- वाह, क्या बात है। पंडित जी- ज्यादा खुश होने की बात नहीं, एक घरवाली और 5 बेटियां...
Read Full Joke →एक आदमी मोटर साइकिल से जा रहा होता है। वह हेलमेट लगाना भूल जाता है तो ट्रैफिक पुलिस वाला उसे पकड़कर कहता है ला 100 रुपये निकाल। आदमी- मेरे पास 100 रुपये नहीं हैं। 50 रुपये लेना है तो ले लो। पुलिसवाला- चल 50 रुपये निकाल। आदमी- किसी और ने पकड़ लिया तो मैं क्या करुंगा? पुलिसवाला- तो यह कोडवर्ड कह देना कि गन्ने का रस पिला…
Read Full Joke →सिपाही (इंस्पेक्टर से)- सर ये बिल्कुल गलत है कि मैं उस चोर से डर गया था। इंस्पेक्टर (सिपाही)- तो तुम उस गाड़ी के पीछे क्यों छिपे थे? सिपाही- जी वहां तो मैं कुत्ता देखकर छिपा था।
Read Full Joke →राम (श्याम से)- तुमने छुट्टियों में कहां जाने का निर्णय लिया? श्याम (राम से)- अभी तक कुछ तय नहीं हुआ यार। राम- क्यों? श्याम- मैं कह रहा हूं कि इस बार पूरी दुनिया घूमेंगे। परंतु मेरी पत्नी कहती है कि कही और चलते हैं।
Read Full Joke →