NO ONE WILL BE SPARED!

Warning: May Cause Sudden Snorting in Serious Meetings!

Served piping hot with extra chutney — bosses, politicians, doctors & husbands roasted daily.

Drop Your Own Jibe

Latest Jokes & Jibes

Browse 5,564 satirical jibes and jokes in English, Hinglish & Hindi.

General Mahachaat 2015-03-21 880

पुलिस इंस्पेक्टर- यह अजीब बात है कि तुमने बक्सा तो चुराया, पर पास ही में जो नोटों की गड्डियां रखी थीं, उनको हाथ तक नहीं लगाया? चोर- भगवान के लिए इस बात का जिक्र मत कीजिए साहब! इस गलती के लिए मेरी पत्नी हफ्ते भर तक मुझसे लड़ती रही!!!

Read Full Joke →
General Mahachaat 2015-03-21 885

गांव के एक सरपंच ने वाटर सप्लाई के अफसर से शिकायत की कि, हमारे गांव में कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है, जिसकी वजह से गांव के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अफसर- देखो सरपंच साहब, मैं आपकी बात बिल्कुल नहीं मान सकता कि आपके गांव में पानी नहीं आ रहा है। सरपंच- क्यों नहीं मान सकते? अफसर- क्योंकि आपके गांव क…

Read Full Joke →
General Mahachaat 2015-03-21 764

भिखारी (शर्मा जी से)- साहब मैं अपने परिवार से बिछड़ गया हूं। मिलने के लिए 150 रुपये चाहिए। शर्मा जी (भिखारी से) - कहां है तेरा परिवार.. भिखारी- जी वो मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रहा है।

Read Full Joke →
General Mahachaat 2015-03-21 891

भिखारी- बाबू जी एक रुपया दे दो! 3 दिन से भूखा हूं! बाबूजी- एक रुपये का तू क्या करेगा। भिखारी- अपना वजन करवाऊंगा, देखना है कितना कम हुआ है।

Read Full Joke →
General Mahachaat 2015-03-21 809

एक घर के बाहर बोर्ड लगा था- यहां बिजली के हर तरह के सामान की मरम्मत की जाती है! बोर्ड के नीचे लिखा हुआ था- यदि घंटी न बजे तो दरवाजा खटखटाएं।

Read Full Joke →
General Mahachaat 2015-03-21 785

प्लंबर- सर पाइप नया लगा दिया है और बिल 700 रुपये हो गया है। इंजीनियर- अरे इतना तो मैं इंजीनियर होकर भी नहीं कमाता। प्लंबर- मैं भी नहीं कमाता था जब इंजीनियर था।

Read Full Joke →
General Mahachaat 2015-03-21 763

एक कंडक्टर की शादी हो रही थी, जब दुल्हन फेरो के वक्त उसके पास आकर बैठी तो वो बोला- थोड़ा पास होकर बैठ एक सवारी और बैठ सकती है।

Read Full Joke →
General Mahachaat 2015-03-21 813

सेठ जी- पता नहीं कैसा जमाना आ गया है, ढूंढने पर भी कोई आदमी नहीं मिलता। जो झूठ न बोलता हो। सुरेश- लेकिन मैं एक ऐसे आदमी को जानता हूं जो कभी झूठ नहीं बोलता। सेठ जी- अच्छा उस नेक आदमी से मेरी बात कराओ। सुरेश- यह सभंव नहीं क्योकि वह गूंगा है।

Read Full Joke →
General Mahachaat 2015-03-21 789

नशे मे धुत एक शराबी ने रात के दो बजे एक मकान की घंटी बजाई। खिडकी खुली और उससे झांकते हुए एक महिला चिल्लाई- भाग यहां से, लफंगा कही का! यह तेरा घर नहीं है। शराबी बुदबुदाया- कमाल है! अंदाज तो हूबहू मेरी बीवी जैसा ही है।

Read Full Joke →