तीनों दोस्त स्वर्ग के अंदर जा ही रहे थे कि यमदूत ने उन्हें रोका और कहा - स्वर्ग का दरवाजा ठीक कराना है। जरा तीनों अपना-अपना एस्टिमेट बताओ।
पाकिस्तानी बोला - नौ हजार रुपए।
यमदूत - यह कैसे?
पाकिस्तानी - 3 हजार का मटेरियल, 3 हजार मजदूरी और 3 हजार मुनाफा।
अब चीनी का अनुमान - तैतीस हजार। 11 हजार का मटेरियल, 11 हजार रुपए मजदूरी और 11 हजार मेरे मुनाफा।
प्रेमसुख लाल (इंडियन) - उनतीस हजार।
यमदूत - यार! यह कैसा एस्टिमेट है?
प्रेमसुख - सीधा-सा। 10 हजार मेरे, 10 हजार तुम्हारे और नौ हजार पाकिस्तानी ठेकेदार केस। वह काम अच्छे से काम निपटा देगा।
Latest Jokes & Jibes
Browse 5,564 satirical jibes and jokes in English, Hinglish & Hindi.
| प्रशिक्षण |
घोंचू लाल अपनी पत्नी को अंग्रेजी का प्रशिक्षण दे रहे थे।
दोपहर में उनकी पत्नी ने कहा - यह लो डिनर....।
घोंचू लाल - पागल, यह डिनर नहीं लंच है
।
।
।
।
पत्नी - पागल होगा तू, यह कल रात का बचा खाना है।
राजू: पत्नी को बेगम क्यूं कहते है?
बीरू: क्यूंकि शादी के बाद सारे गम पति के और पत्नी तो बे-गम हो जाती है.
एक आदमी की शादी को बीस साल हो गए उसने कभी अपनी पत्नी के हाथ से बने खाने की तारीफ नहीं की |
उसको निर्मल बाबा ने सलाह दी की पत्नी के खाने की तारीफ करो कृपा होगी
बाबा की बात उस पर असर कर गयी घर आकर पराठे खाकर उसने तारीफ की बरसात कर दी
पत्नी बेलन उठाकर बोली बीस साल से मेरे खाने की तारीफ नहीं की और आज पड़ोसन ने पराठे भेज दिए तो तुम्हे ज़िन्दगी का मज़ा आ गया
पति मन में ही बोला बाबा कृपा हो गयी
बेटी ध्यान रखना कि यदि पति पहली बार रूठे तो रब रूठे,
दूसरी बार रूठे तो दिल टूटे,
तीसरी बार रूठे तो जग छूटे,
और अगर बार-बार ही रूठता ही रहे तो...
निकाल डंडा मार साले को, जब तक डंडा न टूटे...!
सत्तू (बत्तू से)- जब मैं पैदा हुआ था तो मेरे
पापा ने 51 बंदूकें चलवायी थी।
बत्तू (सत्तू से)- कमाल है, सबका निशाना चूक गया।
लडका अपनी गर्लफ्रेंड से - अमीर से अमीर आदमी भी मेरे पिताजी के आगे कटोरी लेकर खडा रहता है |
गर्लफ्रेंड - फिर तो तुम्हारे पिताजी बहुत अमीर होंगे |
लडका - नहीं वह गोलगप्पे बेचते है |
मनकु एक लड़की के साथ चिप्स खा रहा था ।
लड़की ने प्यार से उसकी आँखों में आँखें डाल के पूछा, “कुछ फील कर रहे हो ?”
मनकु, “हाँ, कमीनी तू मुझसे ज्यादा चिप्स खा रही है ।”
पठान की टाँग में कट लग गया। नर्स ने कहा, “इसमें 10 टाँके लगेंगे।”
पठान- “कितना खर्चा लगेगा ?”
नर्स – “3000 रूपये ।”
पठान – “टाँका लगवाना है कोई कढ़ाई नहीं करवानी।”
पत्नी तारों को देख कर पति से बोली- वो कौन सी चीज है जो तुम रोज देख सकते हो पर ला नहीं सकते ??
पति तुरंत बोला- पड़ोसन !!!