एक शराबी दारू पी-पी कर मर गया लेकिन मरते-मरते भी कह गया। दारू तो ब्रांडडेड ही पीता था साला लिवर ही लोकल निकल गया।
Latest Jokes & Jibes
Browse 5,564 satirical jibes and jokes in English, Hinglish & Hindi.
जज-तुम तलाक क्यों लेना चाहते हो?
पति-जी क्योंकि मैं अपनी बीबी से संतुष्ट नही हूं।
पत्नी-जज साहब सारा मोहल्ला खुश है, बस पता नहीं इसे क्या चाहिए।
पति पत्नी की चिंता!
पति-पत्नी रात में बिस्तर पर खामोशी से लेटे हुए।
आपस में कोई बात नहीं…
पत्नी के मन की चिंताएं…
1. ये मुझसे बात क्यों नहीं कर रहे?
2. क्या अब मैं पहले जैसी खूबसूरत नहीं रही ?
3. कहीं मेरा वजन तो नही बढ़ गया ?
4. कहीं मेरे चेहरे की झुर्रियों पर इनका ध्यान ना गया हो?
5. कहीं इनके जीवन में कोई और तो नहीं आ गई ?
6. कहीं ये मेरी रोज की किच-किच से तंग तो नहीं आ गये?
पति के मन की चिंता….
1. कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यूँ मारा होगा ��
रीमा- मेरे पड़ोस वाली आंटी मुझे बहुत तंग करती थीं।
मोहल्ले में जब भी किसी लड़की की शादी होती तो मेरे, गाल खींचकर कहती 'अब तुम्हारी बारी है'।
लेकिन मैंने उनकी ये आदत छुड़वा दी।
सीमा- कैसे.. ?
रीमा- मोहल्ले में जब कोई मर जाता ..
तो मैं उनके गाल खींचकर कहती 'अब आपकी बारी है'..
संता बंता और अलार्म
संता बंता से - 20 सालों में, आज पहली बार अलार्म से सुबह सुबह मेरी नींद खुल गई।
बंता - क्यों, क्या तुम्हें अलार्म सुनाई नहीं देता था?
संता - नहीं आज सुबह मुझे जगाने के लिए मेरी बीवी ने अलार्म घड़ी फेंक कर सिर पर मारी।
मां: उठो बेटा, तुम्हारे स्कूल जाने का समय हो रहा है।
बेटा (नींद में): मन नहीं है स्कूल जाने का।
मां: कोई 2 वाजिब वजहें बताओ कि तुम स्कूल क्यों नहीं जाना चाहते।
बेटा:
पहली वजह- कोई भी बच्चा मुझे पसंद नहीं करता।
दूसरी वजह- कोई भी टीचर मुझे पसंद नहीं करता।
मां: ये कोई कारण नहीं हैं। उठो, तुम्हें स्कूल जाना ही होगा।
बेटा: अच्छा मां, तुम मुझे कोई 2 वाजिब वजहें बताओ कि मुझे स्कूल क्यों जाना चाहिए।
मां:
पहली वजह- तुम 42 साल के हो, तुम्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
दूसरी वजह- तुम स्कूल के प्रिंसिपल हो।
इसे बोलते हैं नया .....
| फौजी और पत्नी |
एक बार एक फौजी छुट्टी पे घर गया।
घर जा के उस ने एक भैंस खरीद ली।
भैंस को जब भी खोले वा नयी जगह देख के
भागने लग जा। उस की या हरकत देख के
फौजी उस ने पिटने लग गया।
तभी फौजी की पत्नी बोली भैस
को पीटो मत नहीं तो दूध नहीं देगी ये।
फौजी बोला मुझे दुध नहीं चाहिए...
Discipline चाहिए Discipline.
दो दोस्त मोटर-साईकिल पर तेज रफ्तार से जा रहे थे।
उन्हें एक ट्रैफिक पुलिस वाले ने रोका और कहा : “तुम ये क्या कर रहे हो, अगर एक्सीड़ेंट हो गया तो”?
दोनों दोस्त बोले : आप चिंता मत कीजिए कांस्टेबल साहब, भगवान हमारे साथ है”।
कांस्टेबल : ओह! ‘इसका मतलब एक मोटर-साईकल पर तीन आदमी’, चलो चालान कटाओ।
_________________________________________________________________________
बेयरा : “अरे-अरे बाबु जी, आप ये चम्मच किससे पूछकर ले रहे हैं”?
दयानन्द : “ड़ॉक्टर के हुकम से”।
बेयरा : “क्या मतलब”।
जेब से दवा की शीशी निकाल कर दिखाते हुए दयानन्द : “देखो, दवा की इस शीशी पर लिखा है.....खाना खाने के बाद दो चम्मच ले लें”।
दया : सर, ये तो मर गया है।
ACP : तलाशी लो इसकी
दया : जेब में कुछ है,
ACP : अच्छा .... देखो जरा क्या है ?
दया : सर ये तो प्रेम रतन धन पायो का टिकट है।
ACP : इसका मतलब समझे दया, आत्महत्या है यह।