एक्सरे क्या होता है?
डॉक्टर - आपके चेहरे के कुछ एक्सरे लेने होंगे!
महिला- एक्सरे क्या होता है?
डॉक्टर - फोटो खींचने जैसी प्रक्रिया होती है!
महिला - दो मिनट रुकिए! मैं जरा मेकअप ठीक कर लूं!!
डॉक्टर - आपके चेहरे के कुछ एक्सरे लेने होंगे!
महिला- एक्सरे क्या होता है?
डॉक्टर - फोटो खींचने जैसी प्रक्रिया होती है!
महिला - दो मिनट रुकिए! मैं जरा मेकअप ठीक कर लूं!!
किसी अस्पताल में एक मरीज और नर्स..
मरीज- पानी चाहिए
नर्स - प्यास लगी है क्या?
मरीज (चिढ़ कर ) - नहीं गला चेक करना है कहीं लीक तो नहीं कर रहा है!!!
डॉक्टर- आपके जुडवां बच्चे हुए हैं।
सरदार जी- ये तो होना ही था, प्रोग्राम ही ऐसा देखती थी, इंडियन आइडल 2, नच बलिये 2, धूम 2।
डॉक्टर - अच्छा हुआ दिल्ली 6 नहीं देखी..
रमेश और सुरेश अपने दोस्त को बेहोशी ही हालत में उठाकर डॉक्टर के पास ले गए..
डॉक्टर- क्या हुआ है इन्हें?
रमेश- कुछ नहीं डॉक्टर साहब..फेसबुक का मरीज है, पिछले 4 दिन से नेट नहीं चल रहा।
एक महिला (थर्मामीटर गलत पढ़कर फोन पर): डॉक्टर साहब, कृपया जल्दी आइए। मेरे पति को टेम्परेचर 120 है।
डॉक्टर: अगर ऐसा है तो फिर मेरा काम नहीं! आप फायर ब्रिगेड को फोन कीजिए।
विजय (डॉक्टर से)- डॉक्टर साहब सुना है मरीज लाने वाले को कमीशन देते हैं।
डॉक्टर (विजय से)- हां ये बात सही है, मरीज कहां है?
विजय (डॉक्टर से)- जी मैं ही हूं।